सोनभद्र में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से 300 ग्राम सोना 8 किलो चांदी लूटी जांच में ड्यूटी पुलिस।

सोनभद्र में बेखौफ बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और कारोबारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बभनी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना शुक्रवार देर रात सीमावर्ती बभनी थाना क्षेत्र की है जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी से 300 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी जिसकी कीमत लगभग30 लाख रुपये बतायी जा रही है लूट लिया। छत्तीसगढ़ के सोनावल निवासी कारोबारी जब अपनी खरीददारी करके लौट रहा था तब लूट की घटना हुई और कारोबारी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी ने अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शीशटोला जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के द्वारा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के दावा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

आगे पढ़ें