नगरवासी बरसात में त्रस्त, चैयरमैन अजरबैजान में मस्त।

सोनभद्र । आधे घंटे के बारिश में पानी पानी हुआ नगर पालिका क्षेत्र। प्रशाशन के दावों की खुली पोल आधे घंटे की झमाझम बारिश में जिले की एकमात्र नगर पालिका के धर्मशाला और मेन बाजार में बारिश के पानी ने लोगो को परेशान कर के रख दिया। नगर पालिका क्षेत्र में 10 मिनट के बारिश से घरों और दुकानों में घुस जाता है सड़क का पानी जबकि जिला प्रशाशन ने दावा किया था कि अब नहीं रुकेगा बारिश का पानी। 34 करोड़ के लागत से 5 किलोमीटर लंबा नाला पिछले 4 सालों से बन रहा है लेकिन अब तक पूरा नही हो सका है।नाले की निर्माणकारी संस्था सीएनडीएस की कार्यप्रणाली से समूचा नगर पहले तो नाले की ऊंचाई से परेशान हुआ अब ऊंचाई ज्यादा होने से हल्की सी भी बारिश का पानी सड़को पर भर कर तालाब के रूप में बदल जा रहा है। लेकिन नगरपालिका चैयरमैन मैडम है कि उन्हें अजरबैजान घूमने से फुरसत नही है। अभी हाल में ही एक समाचार पत्र के बिजनेस मीट कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिये अजरबैजान के बाकू शहर में वहां के मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। नगरवासियों का कहना है कि कौन से कार्यो के लिये उन्हें सम्मानित किया गया यह हल्की सी बारिश में ही समझ मे आता है।

आगे पढ़ें