




विरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
विंढमगंज। सतत वाहिनी नदी के तट व भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे ऐतिहासिक छठ घाट पर आज देव दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। केशरवानी समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 10551 दीपकों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
संध्या होते ही घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने एक साथ दीप जलाकर नदी तट को दीपों की माला से सजा दिया। जैसे ही 10551 दीपक एक साथ प्रज्वलित हुए, पूरा तट स्वर्णिम रोशनी से नहा उठा। नदी के जल में दीपों की परछाई ऐसा नजारा पेश कर रही थी, मानो आसमान के तारे जमीन पर उतर आए हों।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पर बैठे अमित कुमार केसरी, राकेश केशरी , आकाश केशरी, अशोक जायसवाल,मंगेश केशरी सपत्नीक अर्चना पंडित बबलू तिवारी ने कराया।इसके बाद केसरी समाज के द्वारा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीपदान के साथ ही घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें पूरी-सब्जी,बून्दी मिष्ठान और प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केशरवानी समाज के कार्यकर्ता दिनभर व्यवस्था में लगे रहे।
