


सोनभद्र। नवरात्र के पांचवे दिन थाना रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर विधायक सदर भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा फीता काटकर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ भी सम्पन्न कराया गया। अति व्यस्त व
जनपद की शान कहा जाने वाला स्वर्ण जयंती चौक अब एक सहायता केन्द्र से और भी सुरक्षित और हाईटेक हो गया है। पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य आमजन को सुगम एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पुलिस सहायता केंद्र पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे आमजन को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर नगर के संभ्रांत व्यापारी विनय अग्रवाल,हरीश अग्रवाल, व्यापार मण्डल के कौशल शर्मा,राजेश गुप्ता, पूर्व सदर इंतजामिया कमेटी मुश्ताक अहमद, सुमन केशरी, मिठाई लाल सोनी विमल अग्रवाल,डॉ अखिलेश पटेल,प्रतिष्ठित अधिवक्ता गण ,पर्यावरण बैंक के वायलेंटियर,क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय,रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
