हाइवा बलकर की टक्कर, दो घायल।

हाथीनाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर हाइवा व बल्कर आमने-सामने हुई भिड़ंत जिसमें बल्कर चालक केविन में फंस कर घायल हो गया घंटों कड़ी मशक्कत के बाद वल्कर चालक को केविन से बाहर निकलवाते हुए अस्पताल भेजवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को हाथीनाला थाना क्षेत्र हथवानी के जंगल में दुद्धी मार्ग पर एक खाली बल्कर दुद्धी के तरफ जा रहा था तभी अचानक से मोड़ पर एक हाइवा सामने से आ गई और जिसके कारण बल्कर और हाइवा में आमने-सामने भिड़ंत हो गया जीस दौरान बल्कर और हाइवा के दोनों चालक घायल हो गए। वही घटना में बल्कर चालक केविन में फस गया जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना हाथीनाला थाना की पुलिस व डायल 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के मदद से कड़ी मस्तक कर बल्कर चालक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी 47 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र सुनकाई को केविन से बाहर निकलवाया गया और एम्बुलेंस से दोनों घायलों को दुद्धी अस्पताल भेजवाया दिया गया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल हाइवा चालक शाहबगंज निवासी शादाब की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।

आगे पढ़ें