


विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर ग्राम पंचायत मुडिसेमर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सततवावाहिनी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा ध्वनि विस्तार के यंत्र के साथ निकाली गई, जिसमें मुख्य जजमान जय मौर्य व शंकरपाल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
माता के जयकारों के बीच श्रद्धालु कलश लेकर शिव मंदिर से ध्वनि विस्तारक यंत्र पर जय माता दी कि गंज के साथ ब्रह्मवा पीपर के पास पहुंचकर ग्राम देवता का विधि विधान के साथ आवाहन करके पूजा किया तत्पश्चात मालिया नदी तट पर पंडित शेष मणि पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मालिया नदी से पवित्र जल भरकर यात्रा पुनः दुर्गा पंडाल पहुँची। जहां पवित्र कलश जल को दुर्गा पंडाल में विधि-विधान से स्थापित किया गया।
कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा में सरजू प्रसाद यादव राम मूरत यादव उपेंद्र पासवान बनवारी यादव विजय कुशवाहा सरवन कुमार अमरेश कुमार चंदन कुशवाहा राकेश पासवान रामकुमार यादव प्रदीप कुमार नीतीश मद्धेशिया लव कुश पाल अजय यादव छोटू यादव अंकित यादव विकेश यादव अनूप यादव आकाश कुमार धर्मेंद्र प्रसाद सियाराम पासवान अमित पासवान सहित सैकड़ो की तादाद में महिलाओं, युवतियों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
