



ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी
सोनभद्र में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिये मतदान मतदेय स्थलों पर आरम्भ हो गयी । शुरुआती 12 बजे तक स्नातक एमएलसी में 18.7% व शिक्षक एमएलसी के लिये
46.31% मतदान हो चुका है।जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संपन्न होगी।जिले में विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के लिये चार जोनल मजिस्ट्रेट बारह मजिस्ट्रेट सेक्टर समेत सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिले के ओबरा विधानसभा के विधायक व समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड स्वयं एजेंट के रूप में मतदान केंद्र से निर्धारित दूरी पर बने सहायता केन्द्र पर मौजूद दिखे। वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने मतदेय स्थल पर अपनी पत्नी के साथ अपने मत का प्रयोग किया। वही जिले के जिलाधिकारी चर्चित गोंड व एसपी अभिषेक वर्मा ने ओबरा,चोपन, चुर्क व राबर्ट्सगंज के मतदान केंद्र का जायजा लिया व मतदान सकुशल संपन्न कराने के आवश्यक निर्देश दिये।
