

सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए फर्जी तरीके से रकम दोगुना करने वाले शातिर की चल अचल सम्पति कुर्क करने का काम किया। न्यायालय के आदेश पर सिटी म्युचुअल बैंक के नाम पर भोले-भाले निवेशकों को अधिक लाभ एवं भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त भागीरथी मौर्या की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.31 करोड़ मूल्य की अचल सम्पत्ति कुर्क करने का कार्य किया। जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं जालसाजी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भागीरथी मौर्या निवासी मुँहकुचवां,राजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर, हाल पता पद्ममिनि होटल के पास मुर्धवा रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति को चिन्हित कर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई हेतु मा न्यायालय अपर सिविल जज सीडि/एसीजेएम सोनभद्र के समक्ष अन्तर्गत धारा-107 बीएनएस के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसके क्रम में
मा न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या-767/26 राज्य बनाम भागीरथी मौर्या के प्रकरण में अन्तर्गत धारा-107 बीएनएस. दिनांक 15.07.2026 को कुर्क/जब्ती आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित ₹1,31,25,276/- मूल्य की अचल सम्पत्ति सम्पत्तियों को नियमानुसार कुर्क/जब्त किया गया। अभियुक्त भागीरथी मौर्या पर विभिन्न थानों पर धोखाधड़ी समेत अलग अलग मामलों में कुल 5 मुकदमें दर्ज हैं।
