जब चला बाबा जी का बुलडोजर तो लग गयी भीड़

सोनभद्र। सोनभद्र में सरे राह बुलडोज़र की कार्यवाही से अति व्यस्त स्वर्ण जयंती चौराहे पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। सड़क सुरक्षा कार्यकम के तहत जब्त किये गये लाउडस्पीकर,प्रेशर हॉर्न व बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर को पुलिस द्वारा नष्ट करने की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में सैकड़ो की संख्या में मॉडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न व ट्रकों पर लगे लाउडस्पीकर को बुलडोजर से नष्ट किया गया।इस कार्यवाही को सरे राह चौराहे पर करने का उद्देश्य यह रहा कि आने जाने वाली जनता इस कार्यवाही को देखे और इससे बचने का प्रयास करे।इस कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा,यातायात क्षेत्राधिकारी राज सोनकर, नरेन्द्र कुमार प्रभारी यातायात समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।इस कार्यवाही के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने यातायात के नियमो का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियम का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है साथ ही यातायात नियमो की अनदेखी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न व लाउडस्पीकर करने पर सख्त कार्यवाही की बात कही।

आगे पढ़ें