पानी के सैलाब में फंसा बेजुबाँ का परिवार, डूबी हुई गाड़ी ने दिया सहारा।

सोनभद्र। जिले के शक्तिनगर इलाके के खड़िया से एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉगी और उसका छोटा पम्पी दोनों तेज पानी के बहाव में एक डूबी हुई बोलेरो की छत पर शरण लिये हुए दिख रहे हैं। तेज बहाव के बीच मे डॉगी मदद के लिये आवाज लगाते हुए भौंक रहा है। यह पूरी वीडियो पास के सीसीटीवी में कैद हुई है।बीते दिनों हो रही मूसलाधार बारिश ने उर्जान्चल के कोयला खादान क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है खादान क्षेत्र से निकल रहे तेज पानी के बहाव के साथ मिट्टी भी आ रही है जिससे पानी की निकासी नही हो पा रही है।

आगे पढ़ें