हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्र एकता अखंडता और पर्यावरण संरक्षण का गूंजा संकल्प।

हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्र एकता अखंडता और पर्यावरण संरक्षण का गूंजा संकल्प।

सोनभद्र। जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएम चर्चित गोंड और सीडीओ जागृति अवस्थी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। वंदे मातरम् गायन का नेतृत्व करने वाली 10 छात्राओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।पीएम श्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। वंदे मातरम् की गूंज से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्राओं ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस मौके पर डीएम चर्चित गोंड और सीडीओ जागृति अवस्थी ने पौधरोपण भी किया। पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का नेतृत्व करने वाली 10 छात्राओं के प्रयास की भी सराहना की गई। डीएम चर्चित गोंड ने सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यकम के जरिये समाज को संदेश देने के लिये छात्राओं को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और हर नागरिक को इसके सम्मान को बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के जरिए छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया और जन जन तक इसे पहुचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आगे पढ़ें