पुलिस लाइन में वामा सारथी द्वारा बच्चों की फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता,उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले हुए सम्मानित

सोनभद्र। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज जनपद के पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया तथा बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर फ्लैग तैयार किए। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में निवास कर रहे पुलिस परिवार के बच्चो के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती अंशिता वर्मा, अध्यक्षा वामा सारथी सोनभद्र,श्रीमती गुंजन जरोली सचिव वामा सारथी,मोहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक,उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट राष्ट्रीय ध्वज के प्रतिकृति बनाने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

आगे पढ़ें