सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर सोमवार को आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी, वामदलों और विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर उनका भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने का भी विरोध किया। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाई जा रही है। इस मुद्दे पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
आगे पढ़ें
-
-
करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले भागीरथी मौर्या की 1.31 करोड़ की सम्पति कुर्क।
July 21, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले भागीरथी मौर्या की 1.31 करोड़ की सम्पति कुर्क।सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए फर्जी तरीके से रकम दोगुना करने वाले शातिर... -
जब चला बाबा जी का बुलडोजर तो लग गयी भीड़
सोनभद्र। सोनभद्र में सरे राह बुलडोज़र की कार्यवाही से अति व्यस्त स्वर्ण जयंती चौराहे पर भारी...
