ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में सायकिल,टार्च व रेनकोट का हुआ वितरण।

समाज कल्याण राज्यमंत्री, सदर विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च एवं रेनकोट वितरित।

सोनभद्र। जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम, जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में टीवी के माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड,सदर विधायक, भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविश टॉक व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च एवं रेनकोट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत 149 साइकिल ,130 टार्च और 132 रेनकोट ग्रामप्रहरियों को वितरित किये गये।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सजीव प्रसारण के ज़रिये कहा कि
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस पहल का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके कर्तव्यों के निर्वहन को और अधिक सुगम बनाना है।

आगे पढ़ें