चेचिस की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत; रेलवे गेट नंबर 50 पर पकड़ा गया चेचिस।

चेचिस की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत; रेलवे गेट नंबर 50 पर पकड़ा गया चेचिस।

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर सुबह लगभग 9 बजे मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेचिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया, जिसे बाद में रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद कोलिन्डूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि चेचिस और बाइक दोनों विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। वह सड़क किनारे अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ मिला। आसपास के लोगों को बुलाया गया। इसी बीच चेचिस चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया। बताया गया कि ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता के बाद रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर चेचिस को रोककर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने चेचिस और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी भवनाथपुर झारखंड मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की जानकारी हुई। मृतक का मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को विंढमगंज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आगे पढ़ें