सोनभद्र पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी, चोरी के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वांछित अपराधियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।इसी अभियान के दौरान थाना शक्तिनगर पर दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 से संबंधित चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय चन्द्रदेव साह तथा पिंटू उर्फ ननकी पुत्र इन्द्रेव साह, दोनों निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कुल ₹7 लाख 20 हजार की नगदी बरामद की। इसके अलावा चोरी की धनराशि से खरीदी गई एक यामाहा मोटरसाइकिल, बैंक पासबुक, पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं और इन्हें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आगे पढ़ें
-
“निषाद समाज के हक-अधिकार की लड़ाई में गंगाजल के साथ 50 लाख लेंगे संकल्प” : मुकेश साहनी
September 19, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on “निषाद समाज के हक-अधिकार की लड़ाई में गंगाजल के साथ 50 लाख लेंगे संकल्प” : मुकेश साहनी“आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार, अब गांव-गांव पहुंचेगा निषाद आरक्षण संकल्प अभियान” सोनभद्र। विकासशील इंसान पार्टी के... -
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला।
September 10, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला।सोनभद्र । खनन पट्टे के दस्तावेज और चेक में कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने... -
युवा कांग्रेस ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध।
August 26, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on युवा कांग्रेस ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध।सोनभद्र। जिला मुख्यालय के कचहरी तिराहे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने 20 जुलाई को जंतर मंतर...
