सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर सोमवार को आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी, वामदलों और विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर उनका भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने का भी विरोध किया। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाई जा रही है। इस मुद्दे पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
आगे पढ़ें
-
श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट सीईओ की दौड़ में सबसे आगे राजेश पाण्डेय का सोनभद्र से गहरा नाता।
August 14, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट सीईओ की दौड़ में सबसे आगे राजेश पाण्डेय का सोनभद्र से गहरा नाता।सोनभद्र। श्री राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ की रेस में सबसे आगे चल रहे पूर्व आईपीएस... -
बिना हेलमेट बाइक पर चोपन में निकली तिरंगा यात्रा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां
August 12, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on बिना हेलमेट बाइक पर चोपन में निकली तिरंगा यात्रा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियांमुकेश कुमारचोपन। आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्थानीय बाजार में बड़े उत्साह के साथ बाइक तिरंगा... -
जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत।
August 12, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत।घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव में खेत की जुताई के दौरान हादसे में 6 वर्षीय...
