ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 27.10 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 2.75 लाख, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चिमटी एवं नकदी भी बरामद।

ओबरा। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ओबरा पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। ओबरा पुलिस द्वारा रविवार को समय करीब 18:45 बजे रविदास नगर वार्ड नं-1, बिल्ली में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग/गश्त की जा रही थी इसी दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 27.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नं.1, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हेरोइन के अतिरिक्त मादक पदार्थ की तौल/व्यवहार में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू,मादक पदार्थ को तौलने में प्रयुक्त होने वाली पत्ती लगी काले रंग की चिमटी, दो मोबाइल फोन एवं ₹1,300/- नकद भी बरामद किए गए।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मुअसं-175/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा,हेका. संतोष पटेल,का. प्रदीप कुमार, राहुल श्रीवास शामिल रहे। वही ओबरा कस्बा प्रभारी ने कस्बे के सभी गैरकानूनी काम करने वालो को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध ओबरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

आगे पढ़ें