ओबरा। आदर्श नगर पंचायत ओबरा के वार्ड 18, महाराणा प्रताप नगर जो ओबरा नगर पंचायत के सबसे विकसित और चर्चित वार्डों में से एक है। जहां विकास के नाम पर बड़े बड़े दावो को मौसम की बारिश ने खोखला साबित कर दिया। वार्ड 18 के राजकुमारी नगर में नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था उचित न किए जाने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया जिससे आम जनता परेशान हो रही है। विगत कई वर्षों से राजकुमारी नगर के रहवासियों ने नगर पंचायत में शिकायत भी की थी। लेकिन न तो अधिशासी अधिकारी और न ही चैयरमैन द्वारा अभी तक कोई उचित व्यवस्था की गयी। बताते चले कि इसी वार्ड में ओबरा डिग्री कॉलेज से गीता मन्दिर तक की रोड कई सालों से क्षतिग्रस्त है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने और उसमें बारिश का पानी एकत्रित हो जाने से दुर्घटना की संभावना बहुत बढ़ गई है और साथ ही जहां सरकार द्वारा संक्रामक रोगों के रोकथाम पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है वहीं इन गड्ढों में रुके हुए दूषित जल से संक्रामक रोगों की संभावना बढ़ जाती है। नगर पंचायत की निरंकुशता से जनता परेशान हो रही हैं। नगर पंचायत की कार्यशैली आम जनता में सरकार के प्रति अविश्वास की भावना जागृत करने का काम कर रहा हैं।
आगे पढ़ें
-
हर घर नल की टंकी से गंदा पानी मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी।
August 19, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on हर घर नल की टंकी से गंदा पानी मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी।अनिल कुमार अग्रहरि की रिपोर्ट डाला।चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के टोला परासपानी में हर... -
नक्सल रोकथाम बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर।
August 19, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on नक्सल रोकथाम बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर।सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल की अध्यक्षता... -
श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट सीईओ की दौड़ में सबसे आगे राजेश पाण्डेय का सोनभद्र से गहरा नाता।
August 14, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट सीईओ की दौड़ में सबसे आगे राजेश पाण्डेय का सोनभद्र से गहरा नाता।सोनभद्र। श्री राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ की रेस में सबसे आगे चल रहे पूर्व आईपीएस...
