सायकिल रिक्शे पर मोटरसाइकिल रखकर समाजवादी पहुँचे कलक्ट्रेट,किया प्रदर्शन।

जमकर की नारेबाजी, दिया ज्ञापन

सोनभद्र। E20 पेट्रोल और बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता सायकिल रिक्शे पर मोटरसाइकिल लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने E20 पेट्रोल के साथ-साथ महंगी चीनी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के अगर अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और E20 पेट्रोल के विरोध में मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ता सगड़ी पर मोटरसाइकिल लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने E20 पेट्रोल को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल में E20 को बढ़ावा दिए जाने से लगातार पेट्रोल वाहनों का माइलेज घट रहा है साथ ही इसके आड़ में मिलावटखोरी भी बढ़ रही है यही कारण है कि आये दिन वाहन चाहे मोटरसाइकिल हो या चार पहिया वाहन खराब हो रहे है। वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही महंगी चीनी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। E20 पेट्रोल और महंगाई से जुड़े मुद्दों पर तत्काल राहत देने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

आगे पढ़ें