विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

डाला। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के तेलगुड़वा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोयाम ने की। विश्व आदिवासी दिवस को मूल निवासी दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छोटे च्चों ने आदिवासी सांस्कृतिक पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित उपस्थित रहे लोगों ने अपने समाज में पूर्वजों से ही चली आ रही रीति रिवाज व मान्यता के अनुसार प्राकृतिक शक्तियों व बड़ा देव की पूजा विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ कर का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि व संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर और आदिवासी समाज की रीति रिवाज व संस्कृति को बनाए रखने के लिए अपना अपना विचार रखा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के सिंह अरमो ,राम सिंह पोया उपस्थित रहे हैं कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र टेकाम ने किया।
इस दौरान देवा सिंह ओईके हिरा लाल मरकाम,शिव प्रसाद अरमो, विश्वनाथ टेकाम,प्रदीप श्याम,शीतल सिंह मरकाम,आशा मरकाम, प्रमिला चेरो, ज्ञानी सिंह पोया के साथ आस पास के गांवों के सैकड़ों आदिवासी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें