बलकर ने साइकिल सवार को कुचला,हुई दर्दनाक मौत मचा कोहराम।

अनिल कुमार अग्रहरि

डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बल्कर के धक्के से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। स्थानीय लोगो के अनुसार वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुडवा से डाला की तरफ साइकिल पर तीन किशोर सवार होकर जा रहे थे। सायकिल सवार तीनो किशोर को हाथीनाला की तरफ से आ रही एक बल्कर ने साइड से धक्का मार दिया। इसके बाद एक किशोरबल्कर में ही फंस गया जिसे चालक घसीटते हुए लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले गया जिसके किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। इस भयानक दुर्घटना के बाद शिव मंगल उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी झपरहवा का शव कट कर छत विछत होकर सड़क पर बिखर गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा तिराहे से डाला के तरफ एक साइकिल पर आशीष कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू और मृतक शिव मंगल उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामलाल अगरिया झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी को अचानक से पीछे से आकर बल्कर ने साइड से धक्का मार दिया और मृतक किशोर को बल्कर घसीटते हुए घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले गया और वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसमें एक किशोर की मौत हो गयी साथ जा रहे आशीष कुमार व रूपेश कुमार मामूली रूप से घायल हो बाल बाल बच गये।दुर्घटना की सुचना मिलने पर प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से चोपन पुलिस ने तत्काल बल्कर को पकड लिया गया और अपने कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया गया। वहीं सूचना पाकर चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया।

आगे पढ़ें