सोनभद्र। सोनभद्र स्थित पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों एवं नागरिकों की ट्रैफिक संबंधित समस्याओं को सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के समक्ष रखी। जिलाध्यक्ष नेक्षेत्रधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य जनता को सुविधा एवं सुरक्षा देना है ना कि जनता का शोषण करना। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आजकल ट्रैफिक पुलिस वालों का ध्यान व्यवस्था दुरुस्त करने से ज्यादा जनता के चालान काटने पर रहता है। एक स्वर से व्यापारियों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि जनता के प्रति ट्रैफिक पुलिस का व्यवहार असंवेदनशील एवं सम्मानजनक नहीं होता है, जिससे लोगों में भय एवं असहजता की भावना उत्पन्न होती है। बैठक में इस बात की पुरजोर मांग की गयी कि दुर्यव्यवहार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ट्रैफिक कर्मियों को समय-समय पर व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाए जिससे कि ट्रैफिक नियमों को पालन करवाने के तरीकों को और बेहतर किया जा सके। बैठक में आये सभी व्यापारियों ने क्षेत्रधिकारी से यह भी आग्रह किया कि जहां तक संभव हो सके चालान काटने से पहले नियमों की जानकारी देकर जनता को जागरूक किया जाए।
आगे पढ़ें
-
श्रावण में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों को विशेष निःशुल्क सुविधाएं।
July 27, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on श्रावण में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों को विशेष निःशुल्क सुविधाएं।महिला कांवड़ियों की सुरक्षा पर भी योगी सरकार का विशेष ध्यान वाराणसी में कांवड़ियों के लिए... -
सबसे तगड़ी सुरक्षा होगी इस सावन काशी में बाबा की
एआई,जिओ फेंसिंग,ड्रोन,एंटी-ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकग्निशन कैमरे,ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन समेत हाईटेक कंट्रोल रूम से शहर... -
सारनाथ का बौद्ध स्थल यूनेस्को बिश्व धरोहर सूची में सम्मिलित,योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि।
July 25, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on सारनाथ का बौद्ध स्थल यूनेस्को बिश्व धरोहर सूची में सम्मिलित,योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि।वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी उपलब्धियों में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए...
