सोनभद्र पुलिस से मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल,एक गिरफ्तार सराफा व्यवसायी से लूट का हुआ खुलासा।

सोनभद्र पुलिस ने  मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरो का एनकाउंटर कर  सराफा व्यवसायी से हुई लूट का किया खुलासा। एक को लगी गोली दो गिरफ्तार मौके से एक अन्य हुआ फरार। पुलिस ने बीते दिनों सराफा व्यवसायी से गई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल शातिर लूटेरो से शानिवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गयी जिसमे एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया वही उसका दूसरा साथी  गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। मामले में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताते चले कि 18 जुलाई को बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर लौट रहे सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमारसेठ से से तीन बदमाशों ने चाकू के बल पर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बभनी और म्योरपुर पुलिस ने शीशटोला जंगल में चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मनोज साकेत मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में कुल चार लोग शामिल थे और लूट की रकम आपस में बांट ली गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल और 12,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आगे पढ़ें