ओबरा। आदर्श नगर पंचायत ओबरा के वार्ड 18, महाराणा प्रताप नगर जो ओबरा नगर पंचायत के सबसे विकसित और चर्चित वार्डों में से एक है। जहां विकास के नाम पर बड़े बड़े दावो को मौसम की बारिश ने खोखला साबित कर दिया। वार्ड 18 के राजकुमारी नगर में नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था उचित न किए जाने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया जिससे आम जनता परेशान हो रही है। विगत कई वर्षों से राजकुमारी नगर के रहवासियों ने नगर पंचायत में शिकायत भी की थी। लेकिन न तो अधिशासी अधिकारी और न ही चैयरमैन द्वारा अभी तक कोई उचित व्यवस्था की गयी। बताते चले कि इसी वार्ड में ओबरा डिग्री कॉलेज से गीता मन्दिर तक की रोड कई सालों से क्षतिग्रस्त है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने और उसमें बारिश का पानी एकत्रित हो जाने से दुर्घटना की संभावना बहुत बढ़ गई है और साथ ही जहां सरकार द्वारा संक्रामक रोगों के रोकथाम पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है वहीं इन गड्ढों में रुके हुए दूषित जल से संक्रामक रोगों की संभावना बढ़ जाती है। नगर पंचायत की निरंकुशता से जनता परेशान हो रही हैं। नगर पंचायत की कार्यशैली आम जनता में सरकार के प्रति अविश्वास की भावना जागृत करने का काम कर रहा हैं।
आगे पढ़ें
-
युवा कांग्रेस ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध।
August 26, 2026 अतुल रघुवंशी Comments Off on युवा कांग्रेस ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध।सोनभद्र। जिला मुख्यालय के कचहरी तिराहे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने 20 जुलाई को जंतर मंतर... -