

विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज। विकासखंड दुद्धीके अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के हरिजन बस्ती व कुशवाहा बस्ती से होकर गुजरने वाली ग्रामीण सड़क जो झारखंड बॉर्डर तक लगभग 2 किलोमीटर रोड में गड्ढे हो जाने के कारण दर्जनों ग्रामीणों ने रमेश चंद एडवोकेट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर रोड बनाने की मांग की।
मौके पर मौजूद रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की रोड व्यवस्थित करने कीबात करती है वही बीते 10 वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आम जनमानस व विद्यालय जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड नहीं तो वोट नहीं, के जोरदार नारों के साथ सुधीर पासवान ने कहा कि इस मार्ग पर गांव के लगभग सैकड़ो घर आबाद है तथा प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष व बच्चे इस मार्ग से अपने दिनचर्या पूरी करने के लिए आते जाते हैं। रोड में गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटना घट रही है। इस रोड को तत्काल अगर नहीं बनाया जाएगा तो अब हम ग्रामीणों जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उमाशंकर शर्मा ने कहा की ग्राम प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक अवगत कराया गया है परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ। बरसात के दिनों में रोड पर 3 फीट 4 फीट गड्ढा में पानी जमा हो जाने से आने जाने वाले ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मौके कामेश्वर कुशवाहा,गुलाम मोहम्मद,मुन्नू हलवाई,उमेश पासवान,पूरन पासवान,अशोक पासवान,संजय यादव,हृदय कुशवाहा,राजेंद्र हलवाई,चंद्रिका साहू,मुन्नीलाल भारती,रामेश्वर कुशवाहा,गोपाल कुशवाहा,उदय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा,प्रभु कुशवाहा,नंदलाल कुशवाहा,अनिल कुशवाहा,अमित यादव,मुरली यादव,कृष्णा पासवान,लाल बहादुर पासवान,सोनू कुशवाहा,पूर्व बीडीसी राजेश पाल,प्रमोद कुशवाहा रंजन कुमार आदि मौजूद रहे
