विद्युत संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकता मिला।

विद्युत संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटकता मिला।

चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल निषाद का शव फंदे से लटकता मिला। पति का शव देखते ही पत्नी के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन राहुल को फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आखिर राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में विद्युत संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राहुल देवघर स्थित बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक, ड्यूटी से लौटने के बाद राहुल घर आकर सो गया था। सुबह जब उसके शव को फंदे से लटकता देखा गया तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पति का शव देखते ही पत्नी ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को फंदे से उतारकर तत्काल चोपन अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल राहुल की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही की बात बताई।

आगे पढ़ें