संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वालों को किया सतर्क।

सोनभद्र में रिहंद डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने से फाटकों के खुलने की संभावना बढ़ गयी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डैम के फाटक खोले जाने की संभावना जताई गई है। अगर रिहंद डैम के फाटक खोले जाते हैं तो इसके करीब आधे घंटे बाद ओबरा डैम के फाटक खोलने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका को लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। वहीं ओबरा के उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया।