सपा कार्यालय पर महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति की मनाई जयंती।

मुकेश मोदनवाल

सोनभद्र। भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन डॉ ए पीजे अब्दुल कलाम की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गयी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष शम निहोर यादव ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को समूचा भारत महान वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति को मिसाइल मैन के रूप में जानता है । देश के इस महान व्यक्ति को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है । जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन हमेशा गरीबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है । अपना पूरा जीवन देश की विज्ञान रक्षा और शिक्षा के प्रति समर्पित कर दिया । रामानिहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उनके करास्ते पर चलते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में देश की रक्षा एवं शिक्षा पर विशेष कार्य किया और नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया । संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली, जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित, लल्लू भारती, आनंद पटेल, अभय यादव, सुभाष यादव, रामपति भारती के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी को संबोधित किया और नमन किया।

आगे पढ़ें