हर घर नल की टंकी से गंदा पानी मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी।

अनिल कुमार अग्रहरि की रिपोर्ट

डाला।चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के टोला परासपानी में हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी सप्लाई के लिए बनी पानी टंकी के पंपिंग स्टेशन से लगातार गंदे पानी की सप्लाई से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पीने व रोजमर्रा के उपयोग हेतु गंदे पानी के सेवन से ग्रामीण में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही हर घर जल योजना के तहत अभी तक कोटा गांव व आस पास के टोले स्थित हर घर में पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी कुछ जगह नल लग गए हैं पर जल नहीं आता।
इस गंभीर समस्या को लेकर बारिश होने से पहले ही बीते 11 जून को परासपानी स्थित पानी टंकी के पास महिला पुरुष सहित सैकड़ो स्थानीय ग्रामीणों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। जून माह में ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के सिंह अरमो ,कोटा के पूर्व प्रधान शिव प्रसाद ,पूर्व प्रधान रामचंद्र गोड आदि लोगों ने बताया कि बताया कि परासपानी टोला में हर घर जल योजना के लिए बनवाई गई पानी टंकी/पंपिंग स्टेशन का निर्माण सतह से नीचे कराया गया है जिसमें बरसात होने पर बरसात का गंदा पानी टंकी में भर जाता है।उसी गंदे पानी को गांव में घर घर सप्लाई कराया जाता है जिसे पीने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। ग्राम वासियों ने इसे दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम सभी गंदे पानी का सेवन करने से गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते है। साथ ही ग्रामीणों ने पानी टंकी के पास ज्यादा बारिश होने पर जल जमाव परासपानी संपर्क मार्ग के सड़कों तक पहुंच जाने की भी शिकायत की। जल जमाव होने से पंचायत भवन को जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाता है । इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।।

आगे पढ़ें