मारकुंडी घाटी में बारिश के मद्देनजर राजमार्ग की हुई साफ सफाई।

सोनभद्र। बारिश के मद्देनजर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्टेट हाइवे 5 की साफ सफाई की गयी। बताते चले कि बारिश के दिनों में मारकुंडी घाटी से गुजरने वाले हाइवे पर भारी झाड़ियां व ऊंची खर पतवार उग जाती है व ऊपर की पहाड़ी से मलबा गिरकर सड़को पर आ जाता है जिसके कारण यात्रा असुरक्षित होने की संभावना बढ़ जाती है। राजमार्ग पर यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से।सभी नालों/ नालियों,जल जमाव,ढाल व घुमावदार स्थान व घाटियों वाले स्थानों पर बाकायदा मशीनें लगाकर साफ सफाई की जा रही है। सड़क के रखरखाव का जिम्मा संभाल रही एसीपी टोल के महाप्रबंधक संतोष पंवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिये कंपनी हमेशा तत्पर रहती है। कंपनी समय समय और सड़क की मरम्मत और साफ सफाई का कार्य करती है यह उसी क्रम में किया जाने वाला काम है।

आगे पढ़ें