Plantation

योगी सरकार के पर्यावरण संरक्षण के महायज्ञ में काशी वासियों ने बढ़-चढ़ के कर लिया हिस्स्सा, किया 18,41,600  पौधारोपण

वाराणसी मंडल में 2,10,54,900 पौध किये गए रोपित 

वन विभाग ने वाराणसी मंडल के कुल 795 साइट एवं अन्य विभागों के 40316 साइट पर किया पौधरोपण 

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चल रहा – रविन्द्र जायसवाल

रविन्द्र जायसवाल व धर्मेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षकों का किया सम्मान, कार्यक्रम स्थल पर 2 हेक्टेयर में 5000 पौधों का हुआ रोपण

वाराणसी,12 जुलाई  

योगी सरकार के पर्यावरण संरक्षण के महायज्ञ में काशीवासियों ने पौधारोपण  में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। वाराणसी में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026-27  का मुख्य कार्यक्रम सेंट्रेल जेल के पीछे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, (नोडल मंत्री) उपस्थित रहे। मंत्री  रविन्द्र जायसवाल तथाएमएलसी  धर्मेंद्र सिंह ने  पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा लगभग  2 हेक्टेयर में 5 हज़ार पौधे लगाए गए। पौधरोपण अभियान में गॉव से लेकर शहर तक लोगो का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

वन संरक्षक डॉ.रवि कुमार सिंह बताया कि ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान से प्रेरित इस राज्यव्यापी जन-आंदोलन के अंतर्गत वाराणसी मण्डल में वन विभाग द्वारा कुल 88,04,000 पौधों का एवं अन्य 26 विभागों द्वारा 1,22,50,900 पौधो को रोपित किये गये, जिसमें वाराणसी वन प्रभाग द्वारा 18,41,600 पौध, गाजीपुर वन प्रभाग द्वारा 54,73,700 पौध, जौनपुर वन प्रभाग द्वारा 60,73,400 पौध तथा चन्दौली वन प्रभाग द्वारा 76,66,200 कुल 2,10,54,900 पौध रोपित किया गया। जिसमें वन विभाग के कुल 795 साइट एवं अन्य विभागों के 40316 साइट पर वृक्षारोपण किया गया ।

वन संरक्षक ने कहा कि वाराणसी में वानिकी को जनमानस से जोड़ने हेतु खैर के वृक्षो को रोपण जो कि बनारसी पान की गुणवत्ता को बढ़ायेगा, कोरैया के पेड़ जो कि विश्व प्रसिद्ध लकड़ी के खिलौने को आधार प्रदान करेगें। बनारसी लगड़ा आम के पेड़ो का रोपण, सिंदूर के पौधो से बनने वाले उत्पादो से महिला सशक्तीकरण हेतु प्रयास किया गया है।

पौधरोपण  के इस महाअभियान के अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि पौधरोपण महायज्ञ में वाराणसी के 70 चौराहों से पौधे वितरित किये गए ,पौधारोपण  लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया ,वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है। 

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रभागीय वन अधिकारी निधि चौहान ने कहा कि अभियान के तहत लगाए गए सभी पौधों की नियमित निगरानी, सिंचाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित हो सके। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” सहित हरित उत्तर प्रदेश के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मुख्य वन संरक्षक डॉ रवि कुमार सिंह , नोडल अधिकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला वनाधिकारी निधि चौहान, एनडीआरएफ एवं गंगा टास्क फोर्स के जवान व काशी के पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी शामिल रहे।

अन्य विभागों और संस्थानों ने भी किया पौधरोपण 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 के अन्तर्गत ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

 जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने पौधरोपण करते हुए कहा कि  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।” 

वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न”एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आन्दोलन बनाने का लिया संकल्प

 पौधारोपण महायज्ञ-2026 अभियान में 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वाराणसी के बचावकर्मियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग के सहयोग से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।

आगे पढ़ें