गांधी जयंती पर साहू समाज ने एकजुटता का दिया संदेश।

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम पंचायत स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर साहू समाज समिति के तत्वावधान में भव्य गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड प्रमुख अजय कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में विकास स्वदेशी, प्रवक्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता तथा नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत एकता, आपसी सहयोग और संगठन से जुड़ाव में है। साहू समाज एवं तेली समाज के प्रत्येक सदस्य को चाहिए कि वह अपने आसपास के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करे । साहू समाज समिति के संरक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष फूलचंद गुप्ता एवं समाजसेवी रामकुमार गुप्ता सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। वहीं सुमन गुप्ता, गगन गुप्ता, सुशील गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद,संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, संपूर्णानंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सियाराम गुप्ता, डोमन प्रसाद गुप्ता एवं ललन प्रसाद गुप्ता समेत अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी भूमिका की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

आगे पढ़ें