ऑपरेशन शुद्धि में गांजा व हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,दो लक्जरी कार, नगदी,3 मोबाइल समेत कुल बरामदगी 32 लाख रूपये की।

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राबर्ट्सगंज एवं एसओजी द्वारा की गई कार्यवाही में गांजा व हेरोइन की तस्करी में 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो गांजा 6 ग्राम हेरोइन दो कार 24,200 रूपये नगद 3 एंड्रॉयड मोबाईल बरामद करने की कार्यवाही की है। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूनवाल ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान चुर्क जाने वाली सड़क पर सहीजन शराब भट्ठी के पास तलाशी के दौरान 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए नशे के तस्करों के पास से 25 किलो गांजा 6 ग्राम हेरोइन 24,200 रूपये,3 एंड्रॉयड फोन दो कारे एक होंडा सिटी व दूसरी टाटा पंच भी जब्त की गयी। पकड़े गये तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाराबंकी से नशे की खेप लाकर जिले में सप्लाई किया करते हैं। पकड़े गये तस्करों के नाम मो. उमर उर्फ बबलू खान उम्र 39 वर्ष निवासी बहुआरा,थाना राबर्ट्सगंज,अंशु गिरी उम्र 24 वर्ष निवासी परसिया रामगढ़,पन्नूगंज,पुष्पराज यादव,उम्र 24 वर्ष निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज के निवासी है और इन सभी पर पूर्व में भी एनडीपीएस के तमाम मुकदमें पहले से चल रहे हैं।

आगे पढ़ें