



ब्रेकिंग
सोनभद्र की अपर पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक का हुआ तबादला। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। जिले की अपर पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक का तबादला पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर हो गया अब उनकी जगह मउ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सोनभद्र के नए पुलिस अधीक्षक मुख्यालय का पद संभालेंगे।बताते चले कि मेविश टॉक ने 24 सितंबर 26 में ही सोनभद्र की पहली महिला अपर पुलिस अधीक्षक का पद संभाला था। सुश्री मेविश बहुत कम समय इस आकांक्षी जनपद में सेवा दे सकी।
