
सोनभद्र। जनपद के शक्तिनगर थाना में उपनिरीक्षक सदाशिव राय (57) की सीने दर्द के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। मूल रूप से गाजीपुर बजे निवासी सदाशिव राय थाने में उपनिरीक्षक के रूप में तैनात थे और मंगलवार की सुबह 10 बजे थाने में ड्यूटी के लिये आये। अचानक से उन्हें सीने में दर्द और बाजू में असहनीय पीड़ा होने लगी। थाने में उनकी तबियत बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मी उन्हें शक्तिनगर स्थित संजीवनी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सदाशिव राय अपने छोटे बेटे के साथ सरकारी आवास में शक्तिनगर कालोनी में रहते थे। उपनिरीक्षक की असमय मृत्यु की सूचना सुनकर पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। सदाशिव राय अपने सरल स्वभाव व ड्यूटी के पार्टी जिम्मेदार होने के नाते काफी लोकप्रिय थे। पुलिस मृत उपनिरीक्षक के पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की प्रक्रिया में लगी रही। वही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारियों ने एक कर्तव्यनिष्ठ उपनिरीक्षक की असमय मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
