राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों का कड़े नियमों के विरोध में धरना एमबीबीएस के छात्र बैठे सड़क पर।

सोनभद्र के स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कालेज के छात्र कड़े नियमों के विरोध में कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन कड़े नियम लगाकर छात्रों पर पाबंदियां लगा रहा है। कड़े नियमों को लेकर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्र कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। धरने पर बैठे छात्रों ने हमें चाहिए आजादी के नारे लगाए। वहीं कॉलेज के प्राचार्य आईजेन भट्टाचार्य ने बताया कि किसी प्रकार का कोई अनावश्यक नियम लागू नहीं किया गया है,शाम 5 बजे से 7 बजे तक की उन्हें बस की सुविधा देकर शॉपिंग व दूसरी जरूरतों के लिये बाहर जाने की सुविधा प्रदान की गई है। जो भी नियम लागू किये गये हैं वे छात्रों की सुरक्षा को लेकर लागू हुए है। मौके पर राबर्ट्सगंज के इंस्पेक्टर ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन मेडिकल छात्र अपनी जिद ओर अड़े रहे।

आगे पढ़ें