



जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने माला पहनाकर किया सेवा यात्रियों का स्वागत
विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह नगर से निकली संकल्प अभियान यात्रा झारखंड होते हुए बॉर्डर क्षेत्र के विंढमगंज में सोमवार को अपराह्न लगभग 2:00 पहुची। बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश करते ही स्वागत में पहले से मौजूद सैकड़ो महिला व पुरुषों ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा देश में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने का माध्यम बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास को जनकल्याण से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। निर्धारित कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव कोन क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। यात्रा की अगुवाई जयदेव भाई सोलंकी, महेश्वर भाई पुरोहित कर रहे थे। स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सरवन सिंह गौड़, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल ,
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, अमन मिश्रा, विपिन तिवारी, श्रीकांत चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, संजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान तारा देवी, सीमा देवी सविता देवी सुमन लता सविता देवी पूजा देवी शौकिया खातून संजू देवी सीता विश्वकर्मा प्रियंका अंजली गुप्ता उर्मिला देवी, कमलेश जायसवाल, राम नारायण शर्मा, अशोक परवाना मुन्ना पासवान पांचू राम पटेल अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
