हर घर नल बनी मुसीबत किसानों की 15 बीघा फसल नष्ट

डाला से अनिल अग्रहरी

डाला। चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी टोला के किसानों का लगभग 15 बीघा धानकी फसल हर घर योजना के पम्प हाउस से छोड़े पानी से बर्बाद हो गयी। फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोटा के टोला परासपानी में स्थित जल जीवन मिशन के पंप हाउस के पास टंकी से रात के अंधेरे में पानी छोड़े जाने से किसानों का लगभग 15 बीघे धान की फसल पानी में डूब कर खराब हो बर्बाद हो गयी है। किसान धनीराम गोंड, बिहारी लाल, भगवान दास, तेजाब सिंह रूपचन्द्र,चरन सिंह, रविशंकर हिरालाल रामबरन हरिशंकर, विजय विनय विजय शंकर, अमरनाथ जवाहिर भोला, सुरेंद्र गोंड की पानी भरने के कारण लगभग 15 बीघा धान की फसल सड गल कर खराब हो गयी है। फसल नष्ट होने की सूचना किसानों ने क्षेत्रीय लेखपाल को दी गयी है।
किसानों ने बताया कि कोटा पंचायत भवन के बगल में स्थित सड़क से लगभग 15 से 20 फीट गहरी खाई में हर घर नल योजना के तहत पंप हाउस व ओवर हेड टैंक का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व किया गया है।बारिश होते ही टंकी की बाउंड्री पानी में डुबने लगती है। ऑपरेटर द्वारा मोटर से पानी निकाल कर पंप हाउस में लाया जाता है और वहीं से कुछ दूरी पर स्थित दुसरे पानी टंकी में सप्लाई दी जाती है। टंकी के भर जाने पर ऑपरेटर द्वारा टंकी से बाहर पानी को रातभर अगल बगल स्थित खेतों में छोड़ दिया जाता है यही पानी जाकर आसपास के खेत में इकट्ठा हो जाता है जिसके कारण अगल बगल के खेत में लगी फसल नष्ट हो गयी है।किसानों ने इस समस्या का समाधान शीघ्र करने की मांग की है।

आगे पढ़ें