पुलिस ने पकड़ी गांजे वाली एम्बुलेंस 41लाख रुपये कीमत का 81किलो गांजा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार।

सोनभद्र। जिले में में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथीनाला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम ने एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एंबुलेंस समेत बरामद सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये है।गांजे को उड़ीसा के संभलपुर से यूपी के सुल्तानपुर पहुचाने का हुआ था सौदा,माल की डिलीवरी पर मिलते रुपये।

बोले अधिकारी
नशे की इस अनूठी तस्करी पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दुद्धी मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के केबिन में एल्युमिनियम की चादर के नीचे बनाए गए गुप्त कैबिनेट से 36 टेपशुदा बंडल बरामद हुए, जिनमें कुल 81 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस चालक समीर सरकार को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा के सम्बलपुर से एंबुलेंस में लोड कर भेजा गया था और उसे सुल्तानपुर पहुंचाना था। पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर पहुंचने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस से गांजा उतार लेता था और उसके बदले आरोपी को पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

आगे पढ़ें