त्योहारों से पहले पुलिस का बहुमूल्य उपहार, बहनों के खिले चेहरे, भाई भी मुस्कुराये।

सोनभद्र। यूँ तो रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को उपहार देता है लेकिन सोनभद्र पुलिस ने इस पर्व से पहले एक ऐसा उपहार दिया कि बहनों के चेहरे खिल उठे साथ ही भाइयो के होठों ओर मुस्कान लौट आयी। रक्षाबंधन से पहले जिले की पुलिस ने माताओं-बहनों समेत मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने वाला काम किया है। गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। पुलिस की इस पहल को रक्षाबंधन से पहले माताओं-बहनों के लिए खास तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद जब लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस मिला तो चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी निगरानी और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस टीमों ने यह सफलता हासिल की है। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोनभद्र पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन वापस लौटाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम लगातार CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की तकनीकी निगरानी कर रही थी। इसी तकनीकी निगरानी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और पुलिस टीमों ने उन्हें बरामद कर लिया। बरामद सभी 207 मोबाइल फोन की आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। खास बात यह रही कि रक्षाबंधन से ठीक पहले अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर माताओं-बहनों और अन्य लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसी के लिए यह मोबाइल महज एक डिवाइस नहीं बल्कि परिवार और अपनों से जुड़ने का जरिया था, ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई ने लोगों को बड़ी राहत दी। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया। एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी और सभी थानों की संयुक्त टीम की मेहनत, तकनीकी दक्षता और लगातार निगरानी का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल को जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।

आगे पढ़ें