
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव में खेत की जुताई के दौरान हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। हादसा रोटावेटर पर बैठे 6 वर्षीय मासूम की अचानक झटका लगने से नीचे गिरने के बाद रोटावेटर की चपेट में आने से हुआ।।इस हादसे में मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव की है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर पर तीन बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक झटका लगने से 6 वर्षीय सूर्य प्रताप नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
