दुद्धी पुलिस ने सरकारी अस्पताल दुद्धी से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 2 लैपटॉप बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने सरकारी अस्पताल दुद्धी से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 16.07.2026 को सरकारी अस्पताल दुद्धी से तीन सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर मु.अ.सं.-203/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी में प्राप्त संदिग्ध की फोटो का यक्ष ऐप के माध्यम से मिलान करने पर अभियुक्त की पहचान सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबम निवासी बीडर, दुद्धी के रूप में हुई। शातिर चोर की तलाश में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रजखड़ तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई अभियोग पंजीकृत है।
पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी*करते हुए अभियुक्त कर चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।
