

गोवंश से भरी पांच पिकअप ग्रामीणों ने झारखंड ले जाने से पहले पकड़ी, लगाया तस्करी काआरोप।
विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत घिवही में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गायों से लदे पांच वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि वाहन चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, गाड़ियों का कागजात नहीं होने के कारण पांचो गाड़ियों को सीज की कार्रवाई की गई तथा मवेशियों को मवेशी डॉक्टर बुलाकर परीक्षण कराया गया। मवेशी डॉक्टर रवि कुमार तरुण ने बताया कि पांच गाड़ियों पर लदे 9 मवेशी दुधारू व गर्भवती पाई गई साथ में सात बछड़े भी थे जिसे परीक्षण के बाद मवेशी मालिकों को दे दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई ग्राम पंचायत घिवही निवासी कमलेश यादव के घर के पास की गई। एक साथ पांच वाहनों के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मवेशी का व्यवसाय करने में हड़कंप मच गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से आए दिन पशुओं से लदे पिकअप वाहनों की आवाजाही देखी जाती है। वाहनों के माध्यम से पशुओं को झारखंड की ओर ले जाया जाता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच किए जाने की मांग की है।
