रोजगार सेवकों का विकास कार्य ठप कर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन।

सोनभद्र। सूबे में ग्राम्य विकास के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोजगार सेवक सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सड़कों पर उतर गये हैं।ग्राम रोजगार सेवक संघ सोनभद्र के बैनर तले जिले भर के रोजगार सेवक विकास के कार्य ठप करके कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंच गए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रोजगार सेवक पिछले डेढ़ वर्ष से मानदेय न मिलने और मुख्यमंत्री द्वारा किये वायदों के संबंध में कोई कार्यवाही आगे न बढ़ने से नाराज हैं। रोजगार सेवकों के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित जी राम जी योजना पंद्रहवां वित्त जिला वित्त समेत तमाम कार्यों का अपने स्तर से निस्तारण ठप कर दिया है।रोजगार सेवकों के कार्य ठप करने से आने वाले दिनों में गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना बढ़ गयी है।

आगे पढ़ें