बिजली विभाग की विजलेंस टीम की मनमानी के विरोध मे ज्ञापन सौंप अंकुश लागने की मांग ।

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बिजली विभाग के विजलेंस टीम की निरंकुश कार्यशैली के विरोध मे अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप अंकुश लगाने की मांग की है।प्रतिनिधि मण्डल मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर बिजली विभाग के बिजलेन्स टीम द्बारा जनपद के किसानों का उत्पीड़न करने के विषय पर अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव से निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही कर दण्डित करने का आग्रह किया साथ ही मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि यदि बिजलेन्स टीम की मनमानी नहीं रुकी तो आने वाले समय में पूरे विजलेंस टीम का घेराव किया जायेगा। जनपद में जहां सत्ताधारी लोगों के द्वारा बिजली चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं वहां विजलेंस की कार्यवाही ठंड़ी पड़ जाती हैं। आज जनपद में जब सरकार के असहयोग करने के बावजूद भी अन्नदाताओ के द्वारा स्वयं के संघर्ष से फसलों का उत्पादन किसी तरह किया जा रहा है ऐसे में उनके मोनोब्लाक व समरसेबुल पम्प काटकर ले जाना यह उत्पीड़न की कार्यवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संदीप मिश्रा ने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार की जाँच त्तकाल कराकर ऐसी कार्यवाही पर रोक लगायी जाय आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान हर्षित तिवारी विक्की पटेल राजकुमार मौर्य दिनेश चेरो विजय चौहान अरविन्द चौहान धीरज कनौजिया प्रमुख रुप से उपस्थित रहे

आगे पढ़ें