नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

राम-जानकी मंदिर और मां काली शक्ति पीठ में आरती के बाद महाप्रसाद व भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज सोनभद्र शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बीते मंगलवार को क्षेत्र में स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संवत श्री राम-जानकी मंदिर और मां काली शक्ति पीठ मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान दोनों मंदिरों में आरती के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
राम-जानकी मंदिर में नंदलाल तिवारी और
वेद मोहन दास ब्रह्मचारी सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां चंद्रघंटा की आरती की। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, मां काली शक्ति पीठ मंदिर में मनोज तिवारी और राजू तिवारी सहित भक्तों ने माता की आरती की। पंडित मनोज तिवारी ने कहा कि मां काली शक्तिपीठ अंग्रेजों के जमाने में ही स्थापित किया गया है यहां सच्चे हृदय व मन से अपने मन की मुराद मांगने पर माता रानी आवश्यक पूरा करती है जिसके कारण साल में होने वाले दोनों नवरात्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा पूजा पाठ करते हैं इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र के अवसर पर दोनों मंदिरों में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।

आगे पढ़ें