नशे के सौदागरों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38 लाख की संपति फ्रिज।

म्योरपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अभियुक्ता की 38.83 लाख की सम्पत्ति जब्त की गयी।धारा 68F(2) एनडीपीएस के तहत मकान, बैंक खातों, मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर पर भी रोक लगायी गयी। बताते चले कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68E एवं 68F के तहत जनपद सोनभद्र में अब तक 05 प्रकरणों में कुल 5.32 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष म्योरपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की गई। जब्ती की यह कार्यवाही
थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मुअसं 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना, निवासी ग्राम कुण्डाडीह, टोला चन्द्रभान नगर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, हाल पता पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र की सम्पत्तियों को धारा 68F(2) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी/न्याय निर्णायक प्राधिकारी, SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली के समक्ष दिनांक 01.10.2026 को फ्रीज कराया गया।
फ्रीज की गई संपतियों में प्लाट नं0 1047 पर निर्मित मकान जिसकी कीमत 29,14,339, दो अलग अलग बैंक खातो में कुल जमा धनराशि 5,04354 रुपये एक टीवीएस मोटरसाइकिल UP64AR9297 जिसकी कीमत 40,000 एक सोनालिका ट्रैक्टर UP64AR1634 जिसकी कीमत 4,25,000 कुल फ्रीज की गई सम्पत्ति 38,83,693.52 रुपये की है। अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। इस वांछित पर एनडीपीएस एक्ट के कुल 5 मुकदमें अलग अलग थानों पर दर्ज है और यह काफी समय से नशे के काले कारोबार को अंजाम दे रही है जिसके संबंध में पूर्व में भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए इसे कई बार जेल भेजा गया लेकिन इसके द्वारा अपराध करना बंद न करने की प्रवृत्ति को देखते हुए इस बार इसकी जब्ती की कार्यवाही की गयी।
सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों एवं उनसे संबंधित सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

आगे पढ़ें