मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र में तीन मामलों का सुलह-समझौते से निस्तारण।

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलिंग और आपसी संवाद के बाद तीन मामले में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर सुलह-समझौता कराया गया, जबकि एक मामले में आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल चार प्रकरण प्रस्तुत हुए। मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और काउंसलिंग के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।विस्तृत परामर्श और आपसी संवाद के बाद तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिसके फलस्वरू सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं एक अन्य प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि प्रदान की गई है, ताकि मामले का समाधान आपसी सहमति से कराया जा सके। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से संवाद और काउंसलिंग के जरिए पारिवारिक रिश्तों में उत्पन्न मतभेदों को दूर करने की पहल की जा रही है।

आगे पढ़ें