महुआ के पेड में साडी के फंदे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव।

अनिल कुमार अग्रहरी

डाला। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला परास पानी में एक महिला अपने मायका के घर के बगल में स्थित महुआ के पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे लटकते हुए मिली। जांच में जुटी पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह लगभग दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला परास पानी में मृतक शिवकुमारी उम्र लगभग 25 वर्ष वर्ष पत्नी रामचन्द्र खरवार निवासी टेडिहवा टोला बेलहत्थी से रक्षाबंधन पर आई थी। जिसका का शव अपने माइका के घर के बगल से लगभग 150 मीटर दुरी पर स्थित महुआ के पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे लटकते हुए महिला का शव मिला। घटना की जानकारी होते चोपन पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। महिला के शादीशुदा और सात साल के भीतर मौत होने की वजह महिला के शव का पंचनामा नायब तहसीलदार अंकिता सिंह की मौजूदगी में चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रही।

आगे पढ़ें